गुलावठी। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। थाना गुलावटी क्षेत्र के गांव ओलेढा़ में मंदिर पर विधीविधान से माता रानी की पिंडी स्थापित करायी गयी। माता रानी की पिंडी स्थापित कराने के कार्यक्रम का शुभारंभ नगर भ्रमण कराकर किया गया और उसके बाद माता रानी की विधीविधान से पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ व आरती वंदन कराकर माता रानी को स्थापित कराया गया।
इस मौके पर भारद्वाज परिवार नरेंद्र कुमार शर्मा, भूदेव शर्मा, पंडित अनिल भारद्वाज शिक्षक, पंडित नितिश भारद्वाज, पंडित प्रमोद शर्मा, केके पंडित, डॉक्टर सुरज पाल गोस्वामी, राजेंद्र शर्मा, जय भगवान मुकद्दम, विजयपाल मुकद्दम, सुनील यादव, विशाल यादव, नरेंद्र ठाकुर के अलावा सेंकडों ग्रामवासी वासी व अतिथि क्षेत्रिय विधायक लक्ष्मी राज सिंह उपस्थित रहे ।
![]()
