–91•77 % रहा परीक्षाफल

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। गुलावटी रोड़ पर संचालित दयावती दिवान सिंह शुक्ल सरस्वती  विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीचंद शर्मा वं लक्ष्मीराज सिंह ने मां सरस्वती की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत मंच पर सभी मंचासीन अतिथियों एमएलसी विधायक श्रीचंद शर्मा, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, सुंदरलाल तेवतिया, कोलिज प्रबंधक डॉ नरेश, राधेश्याम गर्ग, सतीश चंद्र गर्ग, नरेश चंद्र गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, अनिरुद्ध शास्त्री, अरविंद दीक्षित, नितिन गर्ग, पूरनदत्त शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, वेद प्रकाश सहित सभी गणमान्यों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीचंद शर्मा व लक्ष्मीराज सिंह ने कहा की राष्ट्र के निर्माण में विद्यार्थियों की अहम भूमिका है परीक्षा तो केवल आगे बढ़ने का माध्यम है । उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुतियां दीं और उसके बाद परीक्षा प्रमुख दिनेश शर्मा द्वारा  वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा करते हुए बताया की विद्यालय का परीक्षाफल 91.77% रहा। जिसमें बाल वर्ग में बहन जीविका शर्मा पुत्री विनय कुमार ने 95.95% , किशोर वर्ग में बहन माही पुत्री अजय सोलंकी ने 92.75% व तरुण वर्ग में भैया कनिष्क सैनी पुत्र रोहतास सैनी ने 90.70% अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *