अहमदगढ। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बता दे की आजकल चोरों-बदमाशों, दंबगों, गेंगस्टरों व गेंगरेप करने वाले के हौसलें इतने बुलंद होते जा रहे हैं इनको ना तो कानून का कोई खौफ ओर ना ही जेल जाने का डर ऐसे बदमाश दिनदहाडे़ सरेआम गोलीकांड कर किसी की भी जान ले लेते हैं ओर मासूमों संग हैवानियत कर फरार हो जाते हैं जबकी पुलिस ऐसे बदमाशों का दनादन एनकाउंटर / मुठभेड़ कर जेल भेज रही है भी ऐसे बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उसी क्रम में बुलंदशहर अहमदगढ़ क्षेत्र में 29-30 मार्च 26 को अनमोल संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था और कल 2 अप्रैल 26 को उसका शव छोटा बांस गांव के कुंए में मिला था जिसको पुलिस ने कुंए से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और जांच पड़ताल में जुट गई थी। उसी अनमोल हत्याकांड का आज बुलंदशहर पुलिस ने तीन आरोपीयों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। एएसपी देहात डाक्टर तेजवीर सिंह ने बताया की अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव छोटा बांस निवासी अनमोल हत्याकांड के तीन हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और इन तीनों से पूछताछ में इन्होंने इस हत्याकांड में शामिल होना स्वीकार किया है और बताया की मृतक अनमोल व अंकुर उर्फ शनि मोनू ,रजत आपस में दोस्त थे।
मृतक अनमोल रजत बहन व शनि की मौसेरी बहन बातचीत करने हेतु फोन नं लेने का दबाव बना रहा था इस बात से नाराज़ होकर इन तीनों आरोपीयों ने योजनाबद्ध तरीके से मृतक अनमोल को 29-30 मार्च 26 को घर से बुलाकर शराब पिलाकर ईंट से कई वार किये ओर फिर रस्सी से गला घोंटकर अनमोल की हत्या कर कुएं में डाल दिया था। ओर बताया की इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग होने वाली ईंट व रस्सी एंव कपड़े को भी बरामद कर लिया गया है।
![]()
