खुर्जा। ।भारत पुष्प। पुराना जीटी रोड नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव भव्य तरीके से आयोजित किया गया इस दौरान मंदिर के गर्भ ग्रह में स्थापित श्री राम लखन सीता मन बसिया का विग्रह जिसमें हनुमान जी महाराज के विशाल विग्रह के अंदर श्री रामचंद्र जी लक्ष्मण जी वह माता सीता विराजमान है के सम्मुख प्रातः काल में श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर सुंदरकांड समिति द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया इस दौरान पूरे श्रद्धा भाव से सुंदरकांड वह हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तत्पश्चात महामंत्रण के जब के बाद आरती कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया मंदिर के आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि दोपहर के समय हनुमान जी महाराज को सवामणि का भोग अर्पण करके उसका प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *