खुर्जा। ।भारत पुष्पं जनपद बुलंदशहर के करोरा स्थित पीसीएस पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रेरणादायी भव्य काव्य गोष्ठी में विश्व रिकॉर्ड धारक राष्ट्रीय कवि जय किशन “जय” का भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर, पटका एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। काव्य गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जय किशन “जय” सहित डॉ. साधना अग्रवाल “साधिका”, ऋतु गुप्ता, पूनम शर्मा “रुद्राणी”, पुष्टि अग्रवाल “परी” एवं प्रमोद भारद्वाज “गुरुजी” सहित अनेक कवियों ने अपनी प्रभावशाली रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रबंधक संजय सैनी “लवली” एवं विजय शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जय किशन “जय” रहे, जबकि अध्यक्षता प्रमोद भारद्वाज “गुरुजी” ने की। इस अवसर पर डीसी गुप्ता “कांटे वाले” का 71वां जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मंत्रोच्चारण के बीच केक काटकर मनाया गया। समारोह में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित संभ्रांत नागरिकों ने काव्य सम्मेलन का भरपूर आनंद लिया तथा कवियों की प्रस्तुतियों पर तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *