खुर्जा। ।भारत पुष्प। जै़निथ पब्लिक स्कूल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु एक भव्य इंट्रो पार्टी का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के निदेशक राहुल राठी के दिशा-निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की मैनेजर नीलम राठी, प्रधानाचार्या गीता डैंग एवं उप-प्रधानाचार्या बबीता शर्मा सहित समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए विद्यार्थियों को विद्यालय के वातावरण से परिचित कराना एवं उनके मन में आत्मविश्वास एवं अपनापन विकसित करना था। इस इंट्रो पार्टी का आयोजन सभी विद्यार्थियों के सहयोग एवं कलेक्शन के माध्यम से प्रत्येक कक्षा में किया गया। नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु विशेष रूप से पार्टी रखी गई, जिसमें कोल्ड ड्रिंक, समोसे, पेस्ट्री, पेटीज़ सहित अनेक स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी बच्चों ने भरपूर आनंद लिया।

इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, खेलों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरा कार्यक्रम अनुशासन एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने मर्यादा का पूर्ण पालन करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। नवप्रवेशित बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी और उत्साह स्पष्ट रूप से झलक रहा था।
![]()
