छतारी: ।भारत पुष्प। अहमदवास में विधायक अनिल शर्मा के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री त्वरित योजना के तहत करीब पचास लाख रुपए की लगात बनी सीसी रोड़ का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को उपरांत भाजपा नेता कुश शर्मा ने लोगों की समस्या सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए हैं। छतारी के अहमदबास में क्षेत्रीय विधायक अनिल शर्मा के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री त्वरित योजना के तहत करीब पचास लाख से अधिक रुपए की लगात से सीसी रोड़ का निर्माण हुआ है। शुक्रवार को सीसी रोड़ का भाजपा नेता कुश शर्मा ने पूजा अर्चना कर फीता काटकर लोकार्पण किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुश शर्मा ने लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी है।  कार्यक्रम के उपरांत भाजपा नेता कुश शर्मा ने क्षेत्रीय लोगों की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उसी दौरान कार्यक्रम में पहुंचे नाई नगला के लोगों ने गांव में श्मशान घाट की भूमि को कब्जे मुक्त कराते हुए श्मशान बनवाने की मांग की। मामले में कुश शर्मा ने शिकारपुर एसडीएम प्रियंका गोयल से वार्ता की है। ग्रामीणों को जल्दी की श्मशान घाट बनवाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर परवेंद्र देशवाल, अमोलक मीणा, रवेंद्र मीणा, रंजीत कुमार, विमल राघव, सोमवीर सिंह, विकास प्रधान, जगनेश कुमार, कोमल प्रसाद, रवि करण, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *