–अतिक्रमण करने वालों को भी दी गई चेतावनी

खुर्जा। ।भारत पुष्प। त्यौहार व लोकसभा चुनावों के मद्देनजर नगर में पुलिस व प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से फलैग मार्च निकाला गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा दुकानदारों से अतिक्रमण न करने व करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। फलैग मार्च पुरानी तहसील से नगर के मुख्य मार्गों पर निकाला गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन का काफी अमला मौजूद रहा। जिसे देखकर दुकानदारों ने अपना सामान भी दुकानों के अंदर रखना शुरू कर दिया। इस दौरान एससी आर्य एसडीएम कमलेश गोयल पुलिस क्षेत्राधिकारी वरूण कुमार कोतवाली प्रभारी अजय कुमार के अलावा अनेक पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *