खुर्जा। महाशिवरात्री के मौके पर पॉटरी नगरी पूरी तरह से धार्मिक रंग में डूबी हुई नजर आयी। जिसे देखकर यह कहा जा सकता था कि यह पॉटरी नगरी नहीं वरन कोई धार्मिक नगरी है। गुरूवार की देर सांय से नगर के मुख्य शिवालयों पर कांवडियें पहुंचने शुरू हो गए। नगर व शिवालयों पर चारों तरफ सिर्फ बम बम भोले व हर हर महादेव की नारे गूंजते दिखायी दे रहे थे। वहीं कांवडियों व शिव भक्तों के लिए शिवालय भी अपनी अनुपम छटा बिखेर रहे थे। जो बरबस ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन भी शिवालयों व नगर के मुख्य मार्गों पर काफी चुस्त दुरूस्त नजर आया। जिस कारण शिवभक्तों ने पूरी आस्था व कतारबद्ध होकर भगवान शिव को जल अर्पण किया। नगर के सिद्धेश्वर मंदिर भूडा मंदिर मनकामेश्वर मंदिर भूतेश्वर मंदिर व श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर भक्तों की अपार भीड देर शाम तक रही। नगर के अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। कांवडियों की सहायतार्थ हेतु शिविरों का आयोजन किया गया। बिजलीघर नं० 4 के बाहर लगे शिविर पर कांवडियों की अनेक भीड मौजूद रही। शिविर संचालकों ने पूरे तन मन धन से कांवडियों की सहायता व उनकी सेवा की।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *