–जामिया मिल्लिया इस्लामिया नई दिल्ली से मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड एवं गोल्ड मेडल किया प्राप्त
खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर की प्रतिभाशाली निवासी कु० हिमाद्री ने देश की प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया नई दिल्ली से मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड एवं गोल्ड मेडल प्राप्त कर नगर का गौरव बढ़ाया है। फाइन आर्ट्स फैकल्टी के 75वें वर्ष (हीरक जयंती) के अवसर पर आयोजित समारोह में यह सम्मान उन्हें फैकल्टी के संस्थापक अब्दुल कलाम के नाम पर आयोजित फेस्टिवल के अंतर्गत प्रदान किया गया। इस अवसर पर फैकल्टी की डीन प्रो. बिंदुलिका शर्मा, विभागाध्यक्ष प्रो. मामून नोमानी तथा पेंटिंग विभाग के प्रमुख प्रो. शाह अबुल फैज द्वारा उन्हें गोल्ड मेडल एवं सर्टिफिकेट ऑफ एकेडमिक एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. मजहर आसिफ ने भी उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कु० हिमाद्री की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रमुख समाजसेवी एवं समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता ने बताया कि वे खुर्जा के अधिवक्ता एवं सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता नवीन कुमार की सुपुत्री हैं, जिन पर सम्पूर्ण खुर्जा को गर्व है। हिमाद्री की कलाकृतियों की प्रदर्शनी दिल्ली, अमृतसर सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित हो चुकी हैं, जहाँ उनकी कला को व्यापक सराहना मिली है। उनकी इस उपलब्धि पर खुर्जा जनसमाज (दिल्ली) के अध्यक्ष श्री शिव कुमार (सीनियर डायरेक्टर, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सेवानिवृत्त) तथा श्री एस. के. गोयल (सीएमडी, इंफिनिटी एसके ग्रुप एवं होटल द मेरिटॉन) सहित दिल्ली के अनेक प्रतिष्ठित चित्रकार समय-समय पर उन्हें सम्मानित करते रहे हैं और उनकी प्रतिभा पर गर्व व्यक्त करते हैं।
![]()
