खुर्जा। ।भारत पुष्प। शनिवार को एकेपी डिग्री कॉलेज में हिन्दी अध्ययन व शोध परिषद् द्वारा आयोजित एस आर एफ अनुमोदन हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सेमिनार का शुभारंभ विषय विशेषज्ञ प्रो गीता शर्मा,महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज, शोध परिषद प्रभारी प्रो रेखा चौधरी ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ मां सरस्वती के श्री चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शोध परिषद प्रभारी प्रो रेखा चौधरी ने बताया कि आज शोधार्थी अरुण तोमर के जूनियर रिसर्च फेलोशिप से सीनियर रिसर्च फेलोशिप के अनुमोदन हेतु सेमिनार का आयोजन किया गया। शोधार्थी अरुण ने “हिंदी लोकगीतों में समकालीन समस्याये विषय पर सेमिनार प्रस्तुत करते हुए अपने शोध कार्य के प्रथम व द्वितीय अध्याय का शोध सार प्रस्तुत किया । लोक गीत लोक जीवन की वास्तविक अभिव्यक्ति होते है । कौरवी अवधि और भोजपुरी लोकगीतों में समकालीन समस्याओं का चित्रण देखने को मिलता है विषय विशेषज्ञ प्रो गीता शर्मा ने कहा कि लोक गीत रचें नहीं जाते वे स्वत जागत होते हैं और मौखिक रूप से होता है यह स्थानीय भाषा व संस्कृति का आधार होता हैं संबोधित करते हुए कहा उन्होंने शोधार्थियो से कहा कि शोध कार्य में मौलिकता और नवीनता और आगे आने वाली पीढ़ी को विरासत के रूप में देना यही शोधार्थी का सच्चा कर्म और साहित्यिक सेवा है । महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने शोधार्थी अरुण से कहा कि साहित्य को परखना, उसकी विशेषताओं को समझना व उसकी रक्षा करना प्रत्येक शोधार्थी का कर्तव्य है। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
![]()
