–10वीं का रिजल्ट रहा 100%

खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर स्थित जैनिथ पब्लिक स्कूल में सत्र 2025–26 की कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। विद्यालय ने इस वर्ष शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शिक्षण परंपरा और अनुशासन का प्रमाण प्रस्तुत किया। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। उनकी मेहनत और लगन ने इस उपलब्धि को संभव बनाया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राहुल राठी, मैनेजर नीलम राठी, प्रधानाचार्या गीता डैंग सहित समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस परिणाम में मेधावी विद्यार्थियों ने विशेष उपलब्धियाँ हासिल कीं।

अंतरा ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए विषय SST में 94 अंक अर्जित किए। शिवांगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर SST में ही 95 अंक हासिल किए। छवि सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर SST में 95 अंक प्राप्त किए। छात्रा संजना ने भी तृतीय स्थान प्राप्त कर विषय IT एवं हिंदी में 93 अंक अर्जित किए। छात्र शौर्य कुमार ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर IT में 93 अंक हासिल किए। छात्रा तनिष्का सेंगर ने पंचम स्थान प्राप्त कर IT में 93 अंक प्राप्त किए। इसी क्रम में छात्र दक्ष चौधरी ने भी पंचम स्थान प्राप्त कर IT में 94 अंक अर्जित किए। यह शानदार परिणाम विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रतिफल है।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *