खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के अहीर पाड़ा स्थित धनी गिरी मंदिर के समीप सन्नू पुत्री देव कुमार के शुभ विवाह पर श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट एवं समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में एक जरूरतमंद परिवार को गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट किया गया। इस सहयोग से परिवार के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा नवदंपति के नए जीवन की शुरुआत को एक मजबूत आधार मिला। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता ने बताया कि संस्था समय-समय पर जरूरतमंद परिवारों को गृहस्थी का आवश्यक सामान उपलब्ध कराकर उनका सहयोग करती है। साथ ही, संस्था द्वारा वर्ष में एक बार निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह का भी आयोजन किया जाता है, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को राहत मिल सके। इस दौरान सोनपाल सिंह चौहान, डीसी गुप्ता, एडवोकेट ममता अग्रवाल, बाबा जयप्रकाश सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
![]()
