सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आने वाले चुनाव की तैयारी को लेकर जनगणना का शुभारंभ लगभग पूरे देश में होने जा रहा है इस जनगणना में केवल मकानों की गिनती की जायेगी। 2027 में नागरिकों की जनगणना होगी। उसी क्रम में सिकंद्राबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव दुल्हैरा के पास विद्या ज्ञान स्कूल में ग्रामीण क्षेत्रों की जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ एसडीएम दीपक पाल ने फीता काटकर किया और उसके बाद सभी शिक्षकों व शिक्षिकाओं को जनगणना की प्रशिक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

एसडीएम दीपक पाल ने बताया की सरकार के दिशा-निर्देश पर जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार को किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में 81 सुपरवाइजर लगाये गये है जो जनगणना करने वाले शिक्षकों व शिक्षिकाओं/अधिकारियों को जनगणना के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण देंगे। इस स्कूल के 4 कमरों में 200 शिक्षकों व शिक्षिकाओं को जनगणना प्रशिक्षण दिया जायेगा और बताया की शहरी क्षेत्र के लिए नगर के एसडीएम कोलोनी में संचालित जेपी इंटरनेशनल स्कूल में जनगणना प्रशिक्षण दिया जाएगा यह प्रशिक्षण 20 अप्रैल से 29 अप्रैल 26 तक चलेगा और इस प्रशिक्षण के बाद सभी अधिकारीगण 131 गांवों में घर घर जाकर जनगणना करेंगे। और शहरी क्षेत्र में घर घर जाकर जनगणना करेंगे। इस प्रशिक्षण में नगर एसडीएम व तहसीलदार राकेश कुमार मौर्य व समस्त तहसील स्टाफ मौजूद रहा और दूसरी तरफ जेपी स्कूल में नगर पालिका ईओ शिवराज सिंह के साथ नगर पालिका स्टाफ मौजूद रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *