खुर्जा। ।भारत पुष्प। सोमवार को एकेपी डिग्री कॉलेज में महिला अध्ययन केंद्र तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्ता तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संबंधित “महिला आरक्षण” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डिंपल विज ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम संयोजिका डॉक्टर गीता सिंह ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 से संबंधित कानून पर छात्राओं ने अपने-अपने विचार रखें। सभी ने कानून का समर्थन करते हुए कहा कि जब नारी आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती है, तो उसे अधिकार भी उतने ही मिलने चाहिए। छात्राओं ने नारी शिक्षा, नारी अधिकार आदि पर भी अपने विचार रखें।प्राचार्या प्रोफेसर डिंपल विज ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह अधिनियम लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण प्रदान कर नीति निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने वाला एक ऐतिहासिक कदम है। इसे अवश्य ही लागू होना चाहिए। ताकि राजनीतिक रूप से भी वे अपनी सहभागिता कर सकें। इस दौरान महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई । कार्यक्रम में महाविद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिकाएं नीलू सिंह, प्रोफेसर बिना माथुर, प्रोफेसर रेखा चौधरी, प्रोफेसर साहिल, डॉ अनामिका द्विवेदी एकता चौहान, डॉ मनु आर्या, रेखा कुमारी ,रेनू भाटी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुमारी हिमांशी रावत, इंसा खान, रूशाली, खुशी आदि ने वक्तव्य प्रस्तुत किया।
![]()
