खुर्जा l ।भारत पुष्प। नगर के मोहल्ला ख्वेशज्ञान स्थित एमआईएस पब्लिक स्कूल में वर्ल्ड अर्थ डे धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर बच्चों ने रंग बिरंगे चार्ट बनाकर उनकी प्रदर्शनी लगाई। स्कूल संचालक मोहम्मद आसिफ अल्वी ने बताया की स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चों ने वर्ल्ड अर्थ डे पर रंग-बिरंगे चार्ट बनाएं इसके बाद बच्चों को वर्ल्ड अर्थ डे के बारे में बताया गया साथ ही उनको बताया गया कि पृथ्वी को बचाना है तो उसको हरा भरा बनाए रखें और अधिक से अधिक  पेड़ पौधे लगाए। पेड़ पौधे हमारे जीवन की रक्षा के लिए प्राण वायु देती है जिससे हम जीवित रहते हैं इस मौके पर नगर पालिका से पहुंची टीम ने भी बच्चों को साफ सफाई के बारे में बताया और बताया कि पृथ्वी को हम कैसे साफ सुथरा और हरा भरा रख सकते हैं चार्ट  प्रदर्शनी के बाद अच्छे चार्ट बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य अनम खान, सबिया खान, उजमा एवं YASHA खान आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *