जहांगीरपुर-(भारत पुष्प/कृष्णा वत्स) पब्लिक इंटर कॉलेज में विद्यालय के पुरातन छात्र व इसरो के डायरेक्टर डा. विनोद कौशिक के आगमन पर सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डा.विनोद कौशिक के साथ पूर्व प्रधानाचार्य नवीन कुमार शर्मा ने भी विद्यार्थीओं को सम्बोधित किया। डा. कौशिक ने छात्र /छात्राओं से स्पेस के साथ विज्ञान व भूगोल से सम्बंधित भी अनेक जानकारियां साझा की । भारत की प्राचीन शिक्षा का वर्णन करते हुये महान गणितज्ञ आर्यभट्ट जी से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी । कार्यक्रम में राजकुमार आर्य, संजय कुमार, मदन गोपाल शर्मा , दीपा, राजकुमार, पियुष, उजाला , विवेक कुमार, , सीमा अत्री , गुरिशा रानी , पूजा शर्मा, वंदना, यतेन्द्र कौशिक समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
![]()
