दनकौर। ।भारत पुष्प। क्षेत्र के बीपीबीडी इंटरनेशनल एकेडमी को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10+2 स्तर तक औपचारिक मान्यता प्रदान कर दी गई है। यह मान्यता वाणिज्य (कॉमर्स), विज्ञान (साइंस) एवं मानविकी (आर्ट्स) संकायों में प्रदान की गई है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह उपलब्धि संस्थान की दीर्घकालिक शैक्षिक प्रतिबद्धता, सुदृढ़ आधारभूत संरचना, प्रशिक्षित शिक्षकों की टीम तथा गुणवत्तापरक शिक्षण-पद्धति का परिणाम है। निरीक्षण-पैनल द्वारा विद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का सूक्ष्म परीक्षण किए जाने के उपरांत यह मान्यता प्रदान की गई। विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 10+2 स्तर पर तीनों प्रमुख संकायों की उपलब्धता से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। विद्यालय में आधुनिक प्रयोगशालाएँ, सुसज्जित पुस्तकालय, स्मार्ट कक्षाएँ तथा सह-शैक्षिक गतिविधियों की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। प्रबंधन ने यह भी अवगत कराया कि आगामी सत्र से कक्षा 11 में विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी संकायों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *