–जिलाधिकारी ने की स्व–गणना की जनता से अपील
बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। जनगणना 2027 के अन्तर्गत स्वगणना अवधि दिनांक 7 मई 2026 से 21 मई 2026 के प्रथम दिनांक 7 मई 2026 को जिलाधिकारी बुलन्दशहर/प्रमुख जनगणना अधिकारी बुलन्दशहर द्वारा स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना की गयी। साथ ही अपर जिलाधिकारी (वि/रा)/ जिला जनगणना अधिकारी, समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट, तहसीलदार तथा अन्य राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रथम दिनांक को स्व-गणना की गयी। उक्त के अतिरिक्त विधायक खुर्जा मीनाक्षी सिंह, विधायक अनूपशहर संजय शर्मा, विधायक डिबाई चन्द्रपाल सिंह, विधायक स्याना देवेन्द्र सिंह लोधी, विधायक सदर प्रदीप चौधरी, विधायक शिकारपुर अनिल शर्मा तथा विधायक सिकन्द्राबाद लक्ष्मीराज सिंह के द्वारा भी स्व-गणना करते हुए समस्त जनपद वासियों को स्व-गणना किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।

साथ ही समस्त तहसीलों पर राजस्व विभाग के कार्मिकों द्वारा अपनी अपनी स्व-गणना की कार्यवाही सम्पादित की गयी। प्रथम दिन राजस्व विभाग के लगभग 310 अधिकारियों/कार्मिकों द्वारा स्व-गणना की कार्यवाही सम्पादित की गयी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि मकान सूचीकरण का कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व आमजन के लिये 15 दिवस की अवधि (07 मई 2026 से 21 मई, 2026 तक) हेतु स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। स्व-गणना एक महत्वपूर्ण सुधारात्मक पहल है, जिसके माध्यम से परिवार स्वयं ही जनगणना पोर्टल (https://se.census.gov.in) पर अपनी सूचनाएं दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना के अनेक लाभ है, जैस त्वरित डेटा संकलन् स्वयं द्वारा जानकारी प्रदान किये जाने के कारण अधिक शुद्धता, प्रगणकों द्वारा होने वाली त्रुटियों एवं चूकों में कमी तथा नागरिकों के लिये पोर्टल की सुविधा। जिलाधिकारी महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि स्व-गणना हेतु वेबसाईट। जिलाधिकारी द्वारा समस्त जनपदवासियों से अपील की गयी कि वे राष्ट्रीय हित के कार्य जनगणना 2027 के अन्तर्गत सरल, सटीक तथा पारदर्शी स्व-गणना प्रक्रिया के अन्तर्गत स्वयं अपनी स्व-गणना करें तथा साथ ही अपने मित्रों तथा समाज के अन्य नागरिकों को भी स्वगणना हेतु प्रेरित करें।
![]()
