खुर्जा। ।भारत पुष्प। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन और शक्ति साहित्य संस्था की अध्यक्षा ऋतु गुप्ता ने बताया कि दोनों संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में सभी के साथ मातृ दिवस बहुत हर्ष और उल्लास खुशी से मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपील पर महिलाओं ने एक पौधा मां के नाम पर भी लगाकर पर्यावरण सुधारो मुहिम पर भी संदेश दिया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित रेणु तायल और साधना अग्रवाल ने किया। कुछ बच्चियों द्वारा ऋतु गुप्ता द्वारा लिखित मां का शॉल लघुकथा को नुक्कड़ नाटक के रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में रेखा अग्रवाल बरखा अग्रवाल मिथिलेश अग्रवाल प्राची अग्रवाल शिखा सिंघल, शेफाली पांडे, मीनू गुप्ता महिमा अग्रवाल, पूनम शर्मा , ज्योति अग्रवाल विनीता अग्रवाल आदि बहनों द्वारा कविताएं कहानी नृत्य और अंत में केक काटकर मातृ दिवस को सुंदर और सार्थक रूप में मनाया।
![]()
