– भाजपा संगठन के योजनाओं के बारे में दी जानकारी

छतारी : ।भारत पुष्प। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को बूथ सत्यापन अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं को भाजपा संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छतारी के गांव चौढेरा स्थित नीरा कॉन्वेंट स्कूल में बूथ सत्यापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंडित दीपक ऋषि, जिला उपाध्यक्ष मलखान सिंह एवं मंडल अध्यक्ष रवेंद्र मीणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पंडित दीपक ऋषि ने कहा कि भाजपा संगठन बूथ स्तर तक मजबूत संरचना के आधार पर कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ सत्यापन अभियान को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता एवं मतदाता से संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।  मंडल अध्यक्ष रवेंद्र मीणा ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष मलखान सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया। कार्यक्रम में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। इस मौके पर मंडल महामंत्री रंजीत सिंह, दिनेश गिरी, यशोधर शर्मा, जितेंद्र राघव, सतीश, श्रीओम शर्मा, डीके शर्मा, कलुआ पंडा, जगनेश, विमल राघव, आमोद मीणा, संजय पुरी, गोपाल शर्मा, गंगा शरण आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *