सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल जगह-जगह युवकों के शव घर में फंदों पर या पे़डों पर झूलते मिलते हैं और जब ऐसे मामलों की जांच पड़ताल कर पुलिस खुलासा करती है तो कुछ तो प्रेम प्रसंग के चक्कर में आकर फांसी के फंदे पर झूल जाते हैं और कुछ घरेलू क्लेश के कारण फंदे पर लटक जाते हैं और कुछ ऐसे मामले भी होते हैं जो हत्या कर फंदे पर लटका दिया जाता है। उसी क्रम में मुहल्ला रिसालदारान में एक 20 वर्षीय युवक घर में फंदे पर झूलता हुआ मिला इस दृश्य को देखकर परिजनों व आसपास में अफरातफरी मच गयी और यह खबर आग की तरह फैल गई इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई तो स्थानिक पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी और शव को फंदे से उतरावाकर कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के बताए अनुसार युवक की पहचान सुवेव पुत्र इंतजार 20 वर्षीय के रूप में बतायी गयी। बताया की इस मामले की जांच पड़ताल करायी जा रही है और बाकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस ने उस रस्सी को भी कब्जे में ले लिया है जिससे युवक ने फांसी लगाई थी। आसपास के लोगों में सुगबुगाहट होती मिली की यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है जिस कारण युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।
![]()
