सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निःशुल्क दिव्यांग सहायता उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने दिव्यांगजन को सहायक उपकरण वितरित कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर 21 मोटर ट्राईसाइकिल, 30 कान की मशीनें, 8 कमोड सीट, 25 कमर बेल्ट, 50 घुटना बेल्ट सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय के सिद्धांतों को समर्पित रहे हैं। दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारी प्रतिबद्धता है और कहा कि समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता, सम्मान और अवसर पहुंचाना ही सच्ची जनसेवा है तथा इसी संकल्प के साथ सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ललित भाटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष भाटी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष तनवीर चौहान, सोनू शर्मा, दिग्विजय, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय भरना सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]()
