–वीडीयो वायरल

खुर्जा। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। थाना क्षेत्र के गांव आबदा के एक युवक को राईफल से अपनी पत्नी की पिटाई करते दिखाई दे रहा है। जिसकी वीडीयो सोशल मीडिया पर खुब जमकर वायरल हो रही है इस वीडीयो को देखकर पत्नी के मायके वाले भी आ धमके और पुलिस को सूचना देते हुए वायरल वीडीयो दिखाया गया तो स्थानिक पुलिस हरकत में आयी ओर पीडी़ता की शिकायत पर जांच पड़ताल कर मुकदमा दर्ज करा कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है और पीड़ीत का मैडिकल कराया जा रहा है। सीओ शोभित कुमार ने बताया की खुर्जा क्षेत्र से संबंधित एक वीडीयो सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए देखा गया तो इस पर संज्ञान लेते हुए पीड़ीता से तहरीर प्राप्त कर जाँच पड़ताल कर मुकदमा दर्ज कर आरोपी आमीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पीड़ीता का मैडिकल कराया जा रहा है मैडिकल रिपोर्ट व जांच  पड़ताल के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जायेगी और उस राईफल को भी बरामद कर लिया गया है।

पीड़ीता के भाई ने बताया की हमारी बहन की शादी खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के आबदा नगर में आमीर नाम के आरोपी संग 3 वर्ष पूर्व हुई थी तभी से ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग करते रहते थे और हमारी बहन को लगातार परेशान करते रहते थे मगर इस बार इन लोगों ने बेशर्मी व बेहरमी की सारी हदें पार करते हुए इतना पीटा की उसके जबड़े टुट गये है और हम चाहते हैं की हमारी बहन को इंसाफ मिले और आरोपी को जेल भेजा जाए।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *