–युवती से बदसलूकी करने का वीडियो वायरल होते ही कप्तान ने किया निलंबित
बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बता दें की जब शराब अपना रंग दिखाती है तब उस उसका नशा किसी जाति-पाती या धर्म एवं कानून या सामाजिक किसी का भेदभाव नहीं मानती सबको अपने रंग में रंग लेती है और ऐसा नशा चढ़ता है की कुछ ना कुछ अनहोनी कर बैठता है मगर ऐसा भी देखा गया है की नशेबाज कभी भी अपनी सगी मां बहनों के साथ कभी अभ्रद भाषा का प्रयोग नहीं करता है जैसा की गेरो के साथ मारपीट गाली-गलौज करता है।
ऐसा ही एक मामला उ0प्र के जिला बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र में का सामने आया है। इस क्षेत्र के गढ़ रोड पर एक पुलिस कर्मी ने नशे की हालत में एक कार को टक्कर मार दी और उसके बाद एक महिला से बदतमीजी करने लगा। इसका वीडीयो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में जिला कप्तान दिनेश कुमार सिंह ने जांच पड़ताल कराकर उस नशेड़ी पुलिस कर्मी को तत्काल निलंबित कर दिया गया और उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करायी गयी।
इस वायरल वीडीयो को देखकर जब हमारे संवाददाता ने जिला कप्तान दिनेश कुमार सिंह से वार्ता की तो साहब ने बताया की 27 मई 26 को स्याना क्षेत्र में गढ़ रोड पर एक पुलिस कर्मी ने नशे की हालत में बाजार से लोट रहे परिवार की कार को टक्कर मार दी और इस घटना का विरोध करने पर महिला से बदतमीजी करने लगा इस विवाद को बढ़ते हुए देख यह मामला स्याना की सराय चौकी पर पहुंच गया और चौकी प्रभारी ने इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर न्याय का भरोसा दिलाया और जिसका वीडीयो वायरल होने पर हमारे द्वारा संज्ञान लेते हुए उस नशेड़ी पुलिस कर्मी अमित मलिक को जांच पड़ताल कर निलंबित कर दिया गया है और विभागीय कार्यवाही भी की जा रही है।
![]()
