–अतिक्रमण पर खुब जमकर गरजा पालिका का पीला पंजा
सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल जगह-जगह नाली नालों पर व दुकानों के आगे अतिक्रमणकारी अतिक्रमण कर लेते हैं जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है और जाम का झाम लग जाता है इस अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका समय-समय पर अतिक्रमण अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवा देते है मगर दुकानदार व फुटपाथी व्यापारी अपनी हठधर्मी व मनमानी करने से बाज नहीं आते हैं और वो पुनः अतिक्रमण कर लेते हैं।
इसी क्रम में नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटवाया ओर कुछ जगह ध्वस्तीकरण भी कराया जिससे व्यापारीयों में रोष पैदा हो गया और पालिका कर्मियों के साथ नोंक-झोंक व गरमा गर्मी होने लगी मगर भारी पुलिस बल के होते व्यापारीयों की एक ना चली और पालिका का पीला पंजा खुब जमकर दहाड़ता हुआ अतिक्रमण को हटाता रहा। इस अतिक्रमण अभियान में 2 बुलडोजरों का सहारा लिया गया। इस अतिक्रमण हटाने में सिकंद्राबाद पुलिस का भरपूर सहयोग रहा। इस मौके पर नगर पालिका कर्मियों की टीम मौजूद रही।
![]()
