–परिजनों ने चौकी इंचार्ज पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाते हुए अस्पताल में किया हंगामा
सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी एक महिला की किसी युवक ने फोटो वायरल कर दी थी तो उस महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर निजामपुर चौकी इंचार्ज ने उस युवक को चौकी पर बुलाकर उससे जब पूछताछ की ओर साक्ष्य दिखाये तो वह आरोपी घबरा गया और उसकी हालत खराब हो गई। हालत बिगड़ी हुई देख पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस मामले की जानकारी पर युवक के परिजनों ने चौकी इंचार्ज पर गंभीर रूप से मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरु कर दिया।
इस हंगामे को देखते हुए सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया की ऐसा कुछ नहीं हुआ है उसके साथ कोई मारपीट नहीं की गयी है बल्कि आरोपी अपने द्वारा दिए किये आरोपो के साक्ष्य को देखकर घबरा गया और उसकी हालत बिगड़ गई जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है फिलहाल उसकी हालत सामान्य है। साक्ष्य के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
![]()
