खुर्जा  l ।भारत पुष्प। क्षेत्र के मूंडाखेड़ा मार्ग स्थित पुराने कमेले के निकट एक गोदाम बना है l जिसमें पशुओं के अवशेष होने की जानकारी होने पर नायब तहसीलदार पीयूष कुमार नगर पालिका के सफाई इंस्पेक्टर रोबिन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां जाकर देखा तो गोदाम परिसर में भारी मात्रा में पशुओं के अवशेष पड़े हुए थे l मौके पर मौजूद टीम ने जांच की तो पता चला कि अलग-अलग स्थान से मृत पशुओं के अवशेष लाकर यहां एकत्र किए गए थे l यहां से अवशेषों को अलग-अलग करके निर्यात करने की बात भी सामने आयी है l फिलहाल नगर पालिका की टीम संपत्ति बाबू को बुलाकर जांच कर रही है कि उक्त गोदाम किसकी संपत्ति है l इस संबंध में एसडीएम प्रतीक्षा पांडे का कहना है कि सूचना पर टीम को भेज कर जांच कराई गई है l उसके बाद कार्रवाई की जाएगी l हालांकि लोगों में तथा सोशल मीडिया पर चर्चा है कि संपत्ति नगर पालिका की है। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *