–यात्री हुए घायल
खुर्जा। ।भारत पुष्प। डग्गामार बसों से अनेकों बार गंभीर घटनायें घटित होने के बावजूद प्रशासन नहीं चेता है। नगर के जेवर अड्डा चौराहे से जेवर की तरफ वहीं जीटी रोड से पहासू अतरौली की तरफ प्रतिदिन डग्गामार बसें चलती हैं। जिसमें यात्रियों को सिर्फ जानवरों की तरह से ठूंसा जाता है। इन बसों में न तो सुरक्षा के कोई मानक हैं तथा न ही इनकी फिटनेस चैक की जाती है।
फिटनेस के नाम पर अधिकारी मोटी रकम लेकर कार्यालयों में बैठकर ही यात्रियों को ढोने की परमीशन दे देते है। उन्हें यात्रियों की जान माल की कोई परवाह नहीं है। इसी प्रकार बुद्धवार को जेवर से एक डग्गामार बस यात्रियों को भरकर खुर्जा की तरफ आ रही थी। जंक्शन मार्ग पर ग्राम सौंदा के निकट बस ने खडे टेक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तीव्र थी कि बस के आगे के शीशे टूटकर यात्रियों को लग गए और कई यात्री घायल हो गए। वहीं टक्कर होते ही यात्रियों में अफरा तफरी मच गयी।
![]()
