बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं योग सप्ताह (15 जून 2026 से 21 जून 2026 तक) का शुभारंभ मलका पार्क में बुलंदशहर सांसद डॉ० भोला सिंह की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि डॉक्टर अतुल तेवतिया जिला पंचायत अध्यक्ष बुलंदशहर एवं विशिष्ट अतिथि दीप्ति मित्तल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बुलंदशहर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नितेश कुमार सिंह जिला विकास अधिकारी रिजवान हुसैन, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका डॉ० अश्वनी कुमार सिंह, डॉ० अलख प्रकाश, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बुलंदशहर जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ० रजनीश शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष) किशन लाल, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ० नवनीत कुमार त्यागी, डॉ० शुभम शाण्डिल्य एवं योगाचार्य संजय कुमार द्वारा भगवान धन्वंतरि जी के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में लगभग 250 आम जनमानस ने मलका पार्क में आकर योग प्रशिक्षक संजय कुमार व उनके सहयोगी जितेंद्र कुमार एवं गायत्री द्वारा कराई गई योग, क्रियाओं का पूरा-पूरा आनंद लिया।

मंच संचालन अनीता त्यागी व भारती माँगलिक द्वारा किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा जन सामान्य को अपने उ‌द्बोधन द्वारा योग के प्रति जागरूक किया गया। पार्क से ही पदयात्रा का शुभारंभ कार्यक्रम के अध्यक्ष, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। पदयात्रा मलका पार्क से चलकर कलक्ट्रेट होते हुए अंबेडकर प्रेरणा स्थल अंसारी चौराहा तक पहुंची जिसके बीच में लगातार योग का प्रचार प्रसार और उसका जीवन में महत्व के विषय में विस्तार से जन सामान्य को अवगत कराया गया और आयुष विभाग द्वारा की जा रही योग संबंधी ऑनलाइन प्रतियोगिता के विषय में भी जानकारी दी गई। इस प्रकार अंत में कार्यक्रम का समापन अंबेडकर प्रेरणा स्थल पर किया गया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *