सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सोमवार को सिकंद्राबाद पुलिस ने 3 शातिर चोरों को 45 प्लास्टिक दाना कट्टों सहित गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया की पुलिस ने 3 शातिर चोरों को 45 प्लास्टिक दाना कट्टों सहित गिरफ्तार कर खुलासा किया है। नगर सिकंद्राबाद के औद्योगिक क्षेत्र में जयराम इंडस्ट्री के नाम से एक कंपनी द्वारा सिकंद्राबाद कोतवाली में 7 जून 26 को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। इन लोगों को गिरफ्तार कर जब इनसे पूछताछ की गयी तो इन्होंने कबूल किया की इस कंपनी में ये लोग नोकरी पर रख लिये गये थे उसके बाद इन तीनों चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से इसी कंपनी से प्लास्टिक दाना चोरी कर लिया था।

इनसे पूछताछ में इनकी पहचान सौरभ पुत्र चरणसिंह किठोर मेरठ, विकास सिंह उर्फ अंकित पुत्र अमर बहादुर सिंह उर्फ रानू अयोध्या निवासी, चंचल तिवारी उर्फ अमरीश पुत्र बाल योगी तिवारी अमेठी निवासी के रूप में हुई है। इसके क़ब्ज़े से 45 कट्टे प्लास्टिक दाना, 01 इलैक्ट्रिक पैनल, 7 लोहे की जाली, 1 लोहे की चैन पुली, 1 कटर मशीन, 1 बेल्डिंग मशीन, 5 स्टार्टर, 1 लोहे की डाई व केंटर गाडी बरामद की गयी है। इस धरपकड़ में कोतवाली प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार,हे0का शौकिन राणा,का0 अखिलेश, रि0का अभिषेक चोहान मोजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *