–महिला कोच से पुरुषों को बाहर नहीं निकाल पायी रेलवे पुलिस

–बेबस खड़े रहे रेलवे पुलिस

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। हमारे देश की सरकार लगातार शोर मचा-मचा कर महिला सुरक्षा के दावे कर रही है मगर रेलवे पुलिस महिला को सुरक्षा देने में नाकाम नजर आ रही है और ना ही महिला कोच में कोई भी पुलिस कर्मी नजर आ रहा है जबकि रेलवे का दावा है की लोकल रेल के हर एक महिला कोच में एक या दो पुलिसकर्मी की डियुटी अनिवार्य है मगर ये सब दावे फेल कर रही रेलवे पुलिस। ऐसा ही एक मामला तहसील सिकंद्राबाद देहात के पूर्व क्षेत्र व गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र के दनकौर स्टेशन का सामने देखने को मिला। जब टुडंला-दिल्ली पेसेंजर रेल दिल्ली से रवाना हुई तो देखा गया की महिला कोच में कोई भी पुलिस कर्मी तैनात नहीं था और जहां-जहां स्टेशन पर इस रेल का ठहराव होता गया वहां पर एक दो पुलिसकर्मी सादे वर्दी में नजर तो आये मगर उनकी हिम्मत उस महिला कोच में भरे हुए नवयुवकों को बाहर निकालने नहीं हुई।

ऐसा ही दनकौर स्टेशन पर भी देखा गया की दो कांस्टेबल स्टेशन पर सादा कपड़ों में नजर तो आये मगर उनकी भी हिम्मत उन नवयुवकों को बाहर निकालने की नहीं हुई और चुपचाप खड़े होकर रेल के चलने का इंतजार करते रहे उस समय चौकी इंचार्ज भी अपनी डियुटी पर उन पुलिसकर्मीयों की हिम्मत बढाने को आगे आते नहीं नजर आये।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *