– विधायक ने जनता दरबार लगाकर लोगों की सुनी समस्या

पहासू : ।भारत पुष्प। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ब्लॉक पहासू में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिकारपुर विधायक एवं मुख्य अतिथि अनिल शर्मा ने सहभागिता कर नागरिकों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। पहासू ब्लॉक सभागार में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा, ब्लॉक प्रमुख पति मुनेश जादौन, अहमदगढ़ मंडल अध्यक्ष रवेंद्र मीणा सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में देश के विकास, गरीब कल्याण और सुशासन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, जनधन योजना, मुद्रा योजना एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इन योजनाओं से करोड़ों लोगों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों को पक्के मकान, किसानों को सम्मान निधि, महिलाओं को गैस कनेक्शन, जरूरतमंदों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं तथा युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। केंद्र सरकार के नेतृत्व में भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है तथा देश आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने जनता दर्शन लगाकर क्षेत्र से आए करीब 170 लोगों की समस्याएं सुनीं। पुलिस, राजस्व तथा ग्राम पंचायत से संबंधित शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।अहमदगढ़ मंडल अध्यक्ष रवेंद्र मीणा ने उपस्थित लोगों से केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा पात्र लोगों को भी योजनाओं से जोड़ने की अपील की। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मलखान सिंह, मंडल अध्यक्ष पहासू कुलदीप ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि मनोज गर्ग, प्रधान संगठन अध्यक्ष जगनेश, एडीओ ए. रहमान, सोमबीर मीणा, प्रधान नीरज शर्मा, रामपाल बघेल, रिंकू शर्मा, विचित्र प्रधान, डी.के. शर्मा, धीरपाल सिंह, राजवीर सिंह बघेल, जयराज सिंह, विनय प्रधान, अजीत प्रधान, विकास शर्मा, बनवारी लाल, शब्बीर मलिक, धर्मेंद्र, नीटू, रेशम पाल, महेंद्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *