–ढाई दशक की सेवा यात्रा का साक्षी बना खुर्जा

​खुर्जा। ।भारत पुष्प। समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रोटरी क्लब खुरजा सिटी की 25 वर्षों की गौरवशाली सेवा यात्रा का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। ‘रजत जयंती’ के इस ऐतिहासिक अवसर पर क्लब की ढाई दशक की उपलब्धियों को याद किया गया और भविष्य के सेवा संकल्पों को दोहराया गया। ​समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा “रोटरी क्लब खुरजा सिटी ने पिछले 25 वर्षों में मानवता की सेवा के लिए जो मिसाल पेश की है, वह प्रशंसनीय है। सेवा का अर्थ केवल सहायता करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना है। मुझे खुशी है कि यह क्लब निस्वार्थ भाव से समाज के उत्थान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।” ​क्षेत्रीय विधायक मीनाक्षी सिंह ने कहा “खुरजा के विकास में सामाजिक संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। रोटरी क्लब खुरजा सिटी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में जो कार्य किए हैं, वे अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2001 से 2025 तक की सेवा यात्रा को एक वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिखाया गया। इस दौरान क्लब के ‘हैंड्स ऑफ सर्विस’ और ‘लाइट ऑफ ह्यूमैनिटी’ मिशन को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार डॉ. अशोक चक्रधर ने अपनी ओजस्वी वाणी से कार्यक्रम में समां बांधा, वहीं डिस्ट्रिक्ट 3100 के मंडलाध्यक्ष रो. नितिन अग्रवाल ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य ही ‘स्वयं से ऊपर सेवा’ है, जिसे खुरजा क्लब ने बखूबी निभाया है। ​कार्यक्रम को भव्य बनाने में क्लब की पूरी कार्यकारिणी ने कड़ी मेहनत की। अध्यक्ष रो. प्रेम प्रकाश अरोड़ा  ने कहा कि यह सफलता क्लब के प्रत्येक सदस्य के समर्पण का परिणाम है। इस अवसर पर राजीव बंसल कार्यक्रम संयोजक विकास गोयल कार्यक्रम सहसंयोजक रोहित सिंगल कोऑर्डिनेटर  सचिव रोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपांशु बंसल सहित सभी पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

पूर्व मंडलाध्यक्ष जिनके समय में क्लब खोला गया  रो. डॉ. गिरिराज शरण अग्रवाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। आगामी मंडल अध्यक्ष पायल गौड़, डॉक्टर काव्य सौरभ रस्तोगी वर्तमान वर्ष की क्लब के 80 से अधिक तक प्रोजेक्ट ऑन और विगत 25 वर्षों के समाज सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई दी गई। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के चेयर मैन शिव किशोर गौड़ एस के गोयल, पूर्व मंडल अध्यक्ष डीके शर्मा, अशोक गुप्ता भी मौजूद रहे। इस रजत जयंती समारोह ने यह स्पष्ट कर दिया है कि रोटरी क्लब खुरजा सिटी आने वाले समय में भी पूरी ऊर्जा के साथ समाज सेवा के पथ पर अग्रसर रहेगा। कार्यक्रम में राजीव बंसल कार्यक्रम संयोजक, विकास गोयल कार्यक्रम सह-संयोजक, प्रेम प्रकाश अरोरा अध्यक्ष, रोहित अग्रवाल सचिव,  दीपांशु बंसल कोषाध्यक्ष, रोहित सिंघल कार्यक्रम समन्वयक, मोहित शर्मा, अमित तायल ,अनुराग गर्ग,  प्रवीण मित्तल, मनीष बंसल ,अनिल बठला, भूपेंद्र चौधरी ,निखिल पोद्दार, आकाश जैन, लितेश्वर शर्मा, सौरभ जैन, संजीव गोविल, संजीव बतला, विनोद आहूजा, अंकित गुप्ता अमित महेश्वरी अभिषेक अग्रवाल अशोक गुलाटी मनोज प्रजापति आर्यन अरोरा, मृदुल तायल, मनन गर्ग, पूर्व अग्रवाल तनुजा चौधरी, रेनू बाटला , शीनू शर्मा ,कल्पना अरोरा, नेहा अग्रवाल,पूनम सिंघल ,मीनू गुप्ता , निमिषा जैन ,राखी बंसल ,कंचन आहूजा, वंदना वार्ष्णेय ,वैशाली गर्ग ,आशा बाटला,मधु सैनी ,ज्योति वाधवा, श्वेता बंसल, अदिति गर्ग ,पारुल तायल ,रुचि गोयल ,अंजू मित्तल कशिश गुप्ता ,सपना बंसल , रूपाली सिंगल ,मीनू जिंदल , लक्ष्मी महेश्वरी ,वैशाली गर्ग , रूपाली अग्रवाल, प्रीति गोयल,ईशा गुलाटी,प्रिया गर्ग,पूजा मुल्तानी,लिशा जैन,स्नेहा पोद्दार, प्रिय बंसल, भूमि बंसल, रचना सैनी, सोनिया सैनी आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *