बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। रविवार को 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग शिविर और जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने और शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सुरेन्द्र दिलेर राज्य मन्त्री, राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश एवं अति विशिष्ट अतिथि सांसद बुलंदशहर डॉ भोला सिंह और कार्यक्रम के नोडल अधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी (आईएएस) मण्डलायुक्त, मेरठ, तथा जिलाधिकारी बुलंदशहर कुमार हर्ष द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान मुख्य अतिथितियों, जनप्रतिनिधियों, आयुक्त, जिलाधिकारी ने पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा, “योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि यह हमारे शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का माध्यम है। वैश्विक स्तर पर भारत की इस प्राचीन संस्कृति को अपनाना हमारे लिए अत्यंत गौरव की बात है।” इस शिविर में योग विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से योगासन किए। प्रशिक्षण के दौरान सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत ताड़ासन, वृक्षासन, प्राणायाम, और ध्यान (मेडिटेशन) का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही योग विशेषज्ञ ने विभिन्न आसनों के स्वास्थ्य लाभों और तनावमुक्त जीवन जीने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *