खुर्जा। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सोमवार को नगर क्षेत्र के सिद्धेश्वर मंदिर के पास एक खाली प्लाट में पेड़ के नीचे युवक का लहुलुहान शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ शोभित कुमार कुमार ने बताया कि आज नगर कोतवाली पर सूचना मिली थी की सिद्धेश्वर मंदिर के पास खाली प्लाट में पेड़ के नीचे एक युवक का शव पड़ा हुआ है सूचना पर स्थानीय पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस साक्ष्य जुटाने में जुट गई तो पता चला की मृतक की पहचान कमल गांव नगंला शेखू के रुप में उसके हाथ पर लिखी हुई पायी गयी है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है की मृतक कमल के सिर पर चोट के निशान पाये गये है और लगता है की किसी वज़नदार वस्तु से वार कर हत्या करने का प्रयास किया गया है।
![]()
