सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भारत देश में मुस्लिम समुदाय के लोग मोहर्रम के त्योहार के अवसर पर बड़े धूमधाम से ढोल-नगाड़ों के साथ ताजिये निकालते हैं मगर उससे कुछ दिन पूर्व हूर व मेंहदी एवं मातम का जुलूस निकालते हैं और अंत में ताजिये निकालते हैं। उसी क्रम में आज रविवार की रात को मुस्लिम समुदाय के किन्नर समाज ने बड़े धूमधाम से मेंहदी का जुलूस निकाला।
यह जुलूस पुराने होली मेला रोड़ जैन इंटर कॉलेज के पास से शुरु होकर कबाड़ी बाजार होते हनुमान चौक जैन मंदिर घास मंडी में भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सकुशल संपन्न हुई। उससे एक दिन पूर्व 20 जून 26 को हूर की शाही सवारी शारिक सलमानी के नेतृत्व में निकाली गई थी। यह सवारी सरायझांझन से चलकर दामोदर चौक हरद्वारी लाल की डेरी से होकर वापस अपने गंतव्य तक सकुशल संपन्न हुई।
![]()
