अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। ऋषि मुनियों का कहना है की योग करने से आमजन निरोग हो सकता है अगर नियमित योग करें तो इसी योग को बढ़ावा देते हुए भारत देश के हरिद्वार में पंतजली योग पीठ के योग गुरु बाबा रामदेव ने योग करने का संदेश दिया है और इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी योग को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के नाम से घोषित भी कर दिया है। जिसे आज देश-विदेश में लोग कर रहे हैं। उसी क्रम में पुराने होली मेला रोड़ पर संचालित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास एवं जागरूकता  का कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य रामकरन दक्ष ने बताया की 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हमारे स्कूल में योग गुरु अनिरुद्ध शास्त्री ने सभी मोजूदाजनों को योग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास कराये ओर बताया की हर बिमारी का सहज ईलाज योग है जो ऋषि मुनि प्राचीन काल से करते चले आ रहे हैं और लंबी आयु का रहस्य योग ही है।

इस कार्यक्रम में संस्था के चारों विद्यालयों का समस्त स्टाफ व संस्था के प्रबंधक नितिन गर्ग, कोषाध्यक्ष ईश्वर चंद गोला, एसएन शर्मा राजकुमार एवं दौजपाल सिंह मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ जीटी रोड़ पर संचालित पावन कुटीर मैरिज होम में तहसील प्रशासन व नगर पालिका ने मिलकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उसके बाद योग गुरु ललित शर्मा व साधना शर्मा एवं रमेश चंद्र ने सभी मोजूदाजनों को योग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास कराये ओर बताया की हर बिमारी का सहज ईलाज योग है जो ऋषि मुनि प्राचीन काल से करते चले आ रहे हैं और लंबी आयु का रहस्य योग ही है। इस अवसर पर एसडीएम दीपक पाल सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार अंकित सिंह, क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह, सीओ कुमार कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ प्रदीप दीक्षित, उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नवीन राजपूत ने योग किया ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *