खुर्जा। ।भारत पुष्प। रोटरी क्लब खुर्जा सिटी द्वारा विश्व योग दिवस पर पंचवटी कालोनी के अशोक पार्क में योग कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें योग गुरु के रूप में गरिमा बाठला ने महिलाओं को विशेष रूप से योग एवं प्राणायाम की विशेष जानकारी प्रदान की। उपस्थित जनसमूह ने भी बडे ध्यान से योग गुरू की बातें सुन योग करने का प्रण लिया। इस अवसर पर भूपेंद्र चौधरी ने भी रोटेरियन को योग प्रक्रिया बताये। कार्यक्रम के संयोजक रोहित आहूजा कंचन आहूजा अनिल बाठला रेनू बठला रहेl
![]()
