खुर्जा। ।भारत पुष्प। 21 जून 2026 को श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। मीडिया प्रभारी जयभगवान शर्मा एवं सुशील कुमार राघव ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं योग प्रार्थना के साथ हुआ। विद्यालय के आचार्य बंधु-भगिनी तथा विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस अवसर पर योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित सिंह चौहान ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। सभी उपस्थित जनों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। सम्पूर्ण आयोजन सफलतापूर्वक एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। खेल आचार्य मनोज राघव और सुधीर कुमार शर्मा के सानिध्य में योग आसन प्राणायाम आदि संपन्न हुए।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *