खुर्जा। ।भारत पुष्प। रविवार को श्री गोपाल संकीर्तन मंडल एवं दिव्य जीवन संघ, शाखा, खुर्जा के योगी बंधुओ ने 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग केंद्र पर ध्यान योग, प्राणायाम कराये। कार्यक्रम में विभिन्न आसन, योग, अनुलोम -विलोम, कपालभाति, आदि योग कराये तथा उनसे होने वाले लाभ भी बताये। योग गुरु राजेश पचौरी ने बताया कि हम नियमित योग करके गठिया, शुगर ,ब्लड प्रेशर, सांस, मोटापा आदि रोगों से बच सकते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए तथा तनाव रहित जीवन जीने के लिए नियमित योग करना आवश्यक है। सोम शर्मा ने ध्यान योग पर अपने विचार रखे और जीवन में ध्यान योग का महत्व बताया। डॉ० राजीव गोयल और डॉक्टर रोहित चौधरी ने बताया कि योग करने से मनुष्य की सोच और कार्य क्षमता में विकास होता है तथा योग करके मनुष्य तनाव रहित जीवन जी सकता है। इस अवसर पर अनेक लोगों ने ध्यान योग और नियमित योग पर अपने विचार रखे । योग दिवस पर कार्यक्रम में कार्यक्रम के संयोजक डा0 बकुल तायल, प्रमोद सैनी, सह संयोजक नीरज कुमार, प्रियदर्शन भारद्वाज, विशेष सलाहकार महेश भार्गव, अवनेश बंसल, प्रमोद सैनी, कोषाध्यक्ष डॉ0 आरसी वर्मा, शिव किशोर गौड़ एडवोकेट, मंडल सचिव रमेश कुमार बंसल के अलावा जितेंद्र सिंह एडवोकेट, राजेश शर्मा एडवोकेट, रामचंद्र, सुभाष चंद्र, राजेंद्र अग्रवाल, अरुण बंसल, राजकुमार गुप्ता, खेमचंद शर्मा, दिनेश प्रदीप, ठाकुर दुष्यंत सिंह, भुवनेश कुमार, सुशील कुमार, आशीष वैद्यजी, सोनी रूहेला, महेंद्र सिंह, रानी पचौरी जयभगवान शर्मा सैकड़ो स्त्री- पुरुषों ने योग दिवस पर कार्यक्रम में उपस्थित रहकर योग से होने लाभ प्राप्त किये।
![]()
