शिकारपुर। ।भारत पुष्प। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों के अनुसार किशोरी 23 जून को बिना बताए घर से चली गई थी। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
![]()
