खुर्जा (भारत पुष्प) राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई का द्वितीय एक दिवसीय शिविर ढाकर मोड़ खुर्जा पर स्थित श्री राम कुष्ठ आश्रम में लगाया गया। कार्यक्रम अधिकारी एकता चौहान के निर्देशन में स्वयं सेविकाएं स्पर्श कार्यक्रम के अंतर्गत ढाकर स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंची । शिविर का आरंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम अधिकारी एकता चौहान ने बताया शिविर की थीम” स्पर्श “है अर्थात उन लोगों तक पहुंचना जो समाज की मुख्यधारा से अलग-थलग पड़ रहे हैं। इस शिविर के माध्यम से स्वयं सेविकाओं को कुष्ठ रोगियों से मिलने और उनकी समस्याओं को जानने का मौका मिला। प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओं ने कुष्ठ आश्रम के आसपास सफाई की व कुष्ठ रोगियों को सफाई का महत्व समझाया। स्वयंसेविकाओं द्वारा कुष्ठ रोगियों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया ।

कुष्ठ आश्रम के मुखिया सुखदेव यादव ने स्वयंसेविका ऑन को आशीर्वाद दिया वह उनके उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की। शिविर के द्वितीय सत्र में स्वयं सेविकाएं ग्राम ढाकर पहुंची जहां उन्होंने सात दिवसीय विशेष शिविर के संबंध में गांव का सर्वे किया और वहां के लोगों की समस्याओं को जाना।इस अवसर पर स्वयं सेविका बुलबुल सोलंकी ,चंचल, स्मृति राघव, काजल गोस्वामी,इलमा,खुशी, चंचल शर्मा इत्यादि ने सहयोग किया।
![]()
