खुर्जा (भारत पुष्प) सतनामी कन्या विद्यापीठ रुकनपर के तत्वावधान में प्रस्तावित ग्राम अरनियाँ खुर्द में 06 मार्च 2024 से  चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन प्रथम सत्र में चयनित  स्वयंसेविकाओं ने “परिवार-नियोजन” अभियान के तहत डॉ जय किशोर शर्मा के नेतृत्व में “छोटा परिवार, सुखी परिवार” रैली निकालकर ग्रामवासियों को जागरूक किया।छात्राओं ने रैली में हम दो हमारे दो / छोटा परिवार सुखी परिवार/ लड़की हो या लडके,बच्चे दो ही अच्छे जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया। शिविर के द्वितीय सत्र में पंचायत घर पर राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय,लखनऊ के दिनांक 20 फरवरी 2024 के निर्देश पर डिजिटल भारत अभियान के तहत विभिन्न सोसल मीडिया प्लेटफार्म पर राष्ट्रीय सेवा योजना के जन जागरूकता संबंधी कार्यों के प्रचार प्रसार करने के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ जयकिशोर शर्मा ने सभी स्वयं सेविकाओं को ट्विटर,फेसबुक,इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाने और राष्ट्रीय सेवा योजना के सोसल मीडिया लिंक्स की जानकारी दी। साथ ही सभी को राष्ट्रीय सेवा योजना के प्लेटफार्म पर प्रचार प्रसार करने तथा फॉलो व लाइक करने की अपील की। शिविर में बीड प्राध्यापिका अनुराधा शर्मा, परिचर रौदास तथा सोनिया रिंकी पूजा,नेहा जादौन,शिवानी आदि स्वयंसेविकाओ ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। शिविर के सफल आयोजन पर विद्यापीठ मार्गदर्शक एनआर ई सी कॉलेज खुर्जा के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर केडी शर्मा, अध्यक्ष सतगुरु बाबा रोहित कुंवर जी साहब व सचिव देवेश कुमार ने कार्यक्रम अधिकारी व सभी स्वयं सेविकाओं को बधाई दी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *