खुर्जा l ।भारत पुष्प। नगर के जंक्शन पर विगत दिनों कैंटीन स्टॉल मैनेजर अमरदीप की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या करने के मामले में उप जिला मजिस्ट्रेट खुर्जा ने मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर कर दी है l खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 11 जून की रात को पानी की बोतल को लेकर एक विवाद हुआ था l इसके बाद 12 जून की सुबह स्टॉल मैनेजर 26 वर्षीय अमरदीप निवासी गांव तीलिया बार थाना साढ कानपुर ने गोरखपुर एक्सप्रेस के आगे कूद कर जान दे दी थी l घटना का सीसीटीवी फुटेज भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था l घटना के बाद मृतक के परिजनों ने जीआरपी कर्मियों पर अभद्रता और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए थे l साथ ही परिजन की शिकायत पर जीआरपी अलीगढ़ में उपनिरीक्षक दो पुलिसकर्मी सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था l मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था l इस संबंध में खुर्जा एसडीएम प्रतीक्षा पांडे ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट बुलंदशहर के आदेश अनुसार इस पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेयल जांच उनके द्वारा संपादित की जा रही है l यदि कोई भी व्यक्ति इस घटना के संबंध में कोई साक्ष्य दस्तावेज या अपना बयान दर्ज करना चाहता है तो वह 13 जुलाई तक किसी भी कार्य दिवस में उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय खुर्जा कक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकता है l
![]()
