खुर्जा। ।भारत पुष्प। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रंजना सिंह ने अपने आवास पर नगर क्षेत्र के ग्राम लखावटी मिर्जापुर निवासी प्रतिभाशाली मिनी गोल्फ खिलाड़ी भरत तिवारी को छत्तीसगढ़ के न्यू रायपुर में आयोजित 11वीं राष्ट्रीय मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक अर्जित करने की गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सम्मानित किया। इस अवसर पर रंजना सिंह ने भरत तिवारी को अंगवस्त्र भेंट कर एवं मेडल पहनाया। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाते हैं। भरत तिवारी ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और अथक परिश्रम से न केवल अपने परिवार, बल्कि सम्पूर्ण खुर्जा क्षेत्र एवं उत्तर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। श्रीमती रंजना सिंह ने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का सम्मान समाज में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करता है तथा अन्य युवाओं को भी अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भरत तिवारी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाते रहेंगे। इस अवसर पर भारतभूषण गौतम, ऋषभ पंडित, उपांशु पंडित, अनुज भारद्वाज, दीपक कुमार, सुमित चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *