–स्वच्छ भारत पर स्वयं सेविकाओं ने दी नाटक की प्रस्तुति
–स्वयं सेविकाओं ने समझाया मतदान अवश्य करना चाहिए
खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई एनएसएस एंजेल्स का सात दिवसीय विशेष शिविर का गांव ढाकर निजामपुर में कार्यक्रम अधिकारी एकता चौहान के निर्देशन में प्रारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह अंजना सिंघल चैयरमेन खुर्जा, ग्राम प्रधान सुरेन्द्र सिंह एवं महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो, डिंपल विज के द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर मोनिका सिंह ने कहा शिक्षा का अर्थ है यंग माइंड को प्रज्वलित करना और उन्हें पूरी क्षमता के साथ सक्षम बनाना। अंजना सिंघल ने छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि समाज की समस्याओ के प्रति जागरूक करने का सराहनीय कार्य राष्ट्रीय सेवा योजना कर रही है। प्राचार्य जी ने बताया कि विशेष शिविर का उद्देश्य छात्राओं में सामाजिक कार्यों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सहयोग करना है जिससे छात्राओं में सेवा भाव विकसित होता है। इस अवसर पर स्वयं सेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत विषय को लेकर स्वयं सेविकाओं ने एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया ।शिविर के द्वितीय सत्र में स्वयं सेविकाओं ने प्राथमिक स्कूल के बच्चो को हाथ धोने का सही तरीका सिखाया।स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत विषय पर रैली निकाल कर ग्राम वासियों को जागरूक किया। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस का विषय चुनाव का पर्व देश का गर्व रहा । कार्यक्रम का शुभारंभ युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र आकर्ष दीक्षित, ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह व कार्यक्रम अधिकारी एकता चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम अधिकारी एकता चौहान ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज विशेष शिविर में पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, मतदाता जागरूकता रैली, व हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। शिविर का उद्देश्य ई वी एम व वी वी पैट से आम लोगों का परिचय कराना तथा मतदाता पंजीकरण व चुनाव प्रक्रिया की जानकारी आम लोगों को देना है। प्रथम सत्र में मतदाता जागरूकता से संबंधित प्रेरक संवाद का आयोजन किया गया स्वयं सेविकाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान का आरंभ किया ।प्रेरक संवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूथ ऑफिसर श्री आकर्ष दीक्षित ने बताया कि स्वस्थ व सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाना आवश्यक है ।चुनाव के इस पर्व को एक नई उमंग और हर्ष उल्लास के साथ आगे बढ़ने का संकल्प भी उन्होंने स्वयं सेविकाओं को दिलाया।

ग्राम प्रधान श्री सुरेंद्र सिंह जी ने कहा कि 18 वर्ष के प्रत्येक भारतीय नागरिक को मतदान अवश्य करना चाहिए। द्वितीय सत्र में स्वयंसेविकाओं के मध्य चुनाव का पर्व देश का गर्व विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई इसमें प्रथम स्थान आयुषी सैनी, द्वितीय स्थान खुशी गोस्वामी, तृतीय स्थान माधुरी जादौन व वर्षा का रहा ।इसके पश्चात स्वयंसेविकाओं ने मतदाता जागरूकता रैली ग्राम ढाकर निजामपुर में निकली। मेरा पहला वोट देश के नाम तथा सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो के नारे के साथ स्वयंसेविकाओं ने घर-घर जाकर लोगों को आगामी चुनाव में वोट डालने के लिए प्रेरित किया। स्वयं सेविकाओं ने घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया और लोगों को आगामी चुनाव में वोट देने का प्रण दिलवाया । इस अवसर पर गायत्री, स्मृति, पूजा ,शीतल, सलोनी इलमा, खुशी इत्यादि स्वयंसेविकाओं ने सहयोग किया।
![]()
