खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज में रोवर एंड रेंजर्स प्रशिक्षण के तृतीय दिवस रेंजर्स प्रभारी डॉ अनामिका द्विवेदी एवं डॉ मनु आर्या एवं प्रशिक्षक अमित प्रताप व अंशु के दिशा निर्देशन के द्वारा रोवर रेंजर्स की छात्रों को बी पी सिक्स एक्सरसाइज बताते हुए ध्वज शिष्टाचार का प्रशिक्षण दिया गया। इसके पश्चात झंडा गीत, प्रार्थना के साथ ‘सर्वधर्म सभा’ का आयोजन किया गया। साथ ही पुष्प वाटिका को तैयार किया गया ,जिसमें विभिन्न पौधे लगाए गए।

प्राचार्या प्रो. डिम्पल विज महोदया  ने छात्राओं को पुष्प वाटिका की देखभाल के लिए प्रेरित किया और रेंजर्स की प्रथम एवं द्वितीय यूनिट को बधाई दी। शिविर के मध्य में प्राचार्या ने अपने विचार रखे जिसमें उन्होंने रेंजर्स को देश का सजग प्रहरी बताया तथा उन्हें विषम परिस्थितियों में देश के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने वाली टीम की संज्ञा दी। वहीं डॉ. अनामिका द्विवेदी ने कहा कि रोवर रेंजर प्रशिक्षण द्वारा विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

जिससे हमें जीवन उपयोगी मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा मिलती है । जीवन में अनुशासन विनम्रता लगन एवं पारस्परिक सहयोग से कार्य करने की भावना बढ़ती है। साथ ही निस्वार्थ भाव से एवं त्याग के भाव से ,समाज की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को दूर करने में व्यक्तिगत रूप से संगठित होकर  सेवा का भाव उत्पन्न  होता है।  डॉ मनु आर्या ने कहा कि रोवर एंड रेंजर्स द्वारा राष्ट्रीय एकता व अखंडता को बनाए रखने में मदद मिलती है। रोवर एंड रेंजर्स से हमें अनुशासन में रहते हुए राष्ट्र के सर्वांगीण विकास हेतु तैयार करता है। शिविर के अपराह्न में गत दिवसों में सिखाए गए विभिन्न प्रकार की गांठे, बंधन एवं खोजी चिन्ह के आधार पर छात्राओं ने टेंट पिचिंग व हैकिंग कराई गई ,दिए गए टास्क के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें टोली नंबर रानीलक्ष्मी बाईएवं सुधा भट्टाचार्य प्रथम द्वितीय कल्पना चावला, अवनी चतुर्वेदी एवं तृतीय स्थान कमल और किरन वेदी पर रहीं । छात्राओं द्वारा जन जागरूकता परक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। साथ ही रंगारंग कार्यक्रम के साथ महाविद्यालय की प्राचार्या ने स्काउट गाइड ध्वज की सलामी ली।  ध्वजा अवतरण एवं राष्ट्र गान कर शिविर के समापन की घोषणा की गई। कार्य्रम में रानी लक्ष्मी बाई एवं सुधा भट्टाचार्य प्रथम कल्पना चावला और अवनी द्वितीय व कमल और किरण वेदी तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी  व महाविद्यालय की अन्य छात्राएं उपस्थित रहीं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *