मुजफ्फरनगर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। मेरठ मंडल क्षेत्र के जिला मुजफ्फरनगर क्षेत्र के थाना भोपा -बेलडा़ मार्ग पर गांव महमूदपुर माजरा के जंगल में पेंड पर गला सड़ा शव लटका हुआ मिलने से लोगों में हडकंप मच गया। गांव महमूदपुर माजरा निवासी किसान हरपाल सिंह जब सुबह खेत में चारा काटने गया तो अचानक उसकी नजर पेंड पर लटके हुए शव पर पड़ी तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गयी और उसने आनन-फानन में आसपास के लोगों व पुलिस को सूचना दी तो स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया तभी जाकर पुलिस ने शव को पेंड से उतरवाकर कब्जे में लेकर पंचायत भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस इसकी शिनाख्त करने में जुट गई पुलिस व ग्रामीणों के बताये अनुसार यह शव लगभग 5-6 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। स्थानीय पुलिस का कहना है की सुबह ग्रामीण किसान हरपाल सिंह द्वारा सूचना मिली थी की महमूदपुर माजरा के जंगल में पेंड पर एक शव लटका हुआ है तभी स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी और अग्रिम कार्यवाही शुरु कर दी और शव को कब्जे में लेकर पंचायत भरकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
![]()
