मुजफ्फरनगर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। गांव हबीबपुर में एक कच्चा मकान गिरने से पिता सहित 4 बच्चों की मौत व 2 बच्चीयों के घायल होने का सामने आया है। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी और रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल भेज दिया गया और पिता सहित 4 बच्चों को निकालकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुजफ्फरनगर थाना प्रभारी ने बताया की गांब हबीबपुर से सूचना मिली थी की इस गांव में एक कच्चा मकान गिरने से कुछ लोग दब गए हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी और मौके पर ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू चलाकर सभी लोगों बाहर निकाला गया उन सभी को अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डाक्टरों ने पिता इस्लामुद्दीन व उनके 4 चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया और 2 घायल हो गए हैं जिनका ईलाज चल रहा है।बताया जा रहा है की तीन दिन से चल रही बारिश के कारण कच्चे मकान की दिवारे भीग गई थी और जब सभी लोग सोये हुए थे तभी बीती रात को अचानक दिवारे व छत भरभराकर गिर गयी जिसमें ये लोग दब गए थे और बताया की 60 वर्षीय इस्लामुद्दीन गांव में रहकर मजदूरी कर अपने बच्चों का भरण-पोषण करता था और वही 2 बच्चे जो अपनी मां के साथ बाहर थे वो सही सलामत है। इस तरह पांच लोगों की मौत हो गई और 5 लोग सही सलामत है। जिसमें मरने वालों में इस्लामुद्दीन के छोटे शाले जीशान का बेटा भी शामिल हैं। बताया जा रहा है की इस परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 25 लाख की मदद की जायेगी।
![]()
